“मैं नगर (नाम) में रहते हुए यह शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं अपने नगर तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान दूँगा/दूँगी।
मैं कूड़ा-कचरा इधर-उधर नहीं फैलाऊँगा/फैलाऊँगी और न ही किसी को ऐसा करने दूँगा/दूँगी।
मैं स्वच्छता के प्रति स्वयं जागरूक रहूँगा/रहूँगी तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करूँगा/करूँगी।
मैं अपने नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए सदैव सहयोग करने का संकल्प लेता/लेती हूँ।”